शायरी

झीलें क्या हैं? -उसकी आँखें

उम्दा क्या है?- उसका चेहरा

ख़ुश्बू क्या है?-उसकी साँसें

खुशियाँ क्या हैं?-उसका होना

तो ग़म क्या है?-उससे जुदाई

सावन क्या है?-उसका रोना

सर्दी क्या है?-उसकी उदासी

गर्मी क्या है?-उसका ग़ुस्सा

और बहारें?-उसका हँसना

मीठा क्या है?-उसकी बातें

कड़वा क्या है?-मेरी बातें

क्या पढ़ना है?-उसका लिक्खा

क्या सुनना है?-उसकी ग़ज़लें

लब की ख़्वाहिश?-उसका माथा

ज़ख़्म की ख़्वाहिश?-उसका छूना

दुनिया क्या है?-इक जंगल है

और तुम क्या हो?-पेड़ समझ लो

और वो क्या है?-इक राही है

क्या सोचा है?-उस से मुहब्बत

क्या करते हो?-उस से मुहब्बत

मतलब पेशा?-उस से मुहब्बत

इस के अलावा?-उस से मुहब्बत

उससे मुहब्बत........

Comments

Popular posts from this blog

शायरी

शायरी